फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: दुकान का ताला तोड़कर 23 हजार रुपये चोरी

Mon, 01 Jun 2026 06:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। चोरों ने छछरौली थाना क्षेत्र के भिलपुरा गांव में करियाना दुकान का ताला तोड़कर नकदी चोरी कर ली। पुलिस ने दुकानदार की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर चोर की तलाश शुरू कर दी है। गांव भिलपुरा निवासी रणधीर सिंह ने बताया कि वह गांव में करियाना की दुकान चलाते हैं। शनिवार दोपहर वह दुकान बंद कर घर चले गए थे। कुछ समय बाद लौटने पर देखा कि दुकान के शीशे वाले दरवाजे का लॉक टूटा हुआ था। अंदर जाकर जांच की तो गल्ले में रखे 23 हजार रुपये गायब मिले। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें