जगाधरी। हरियाणा विद्या शिक्षा बोर्ड की दसवीं व 12वीं की परीक्षा 27 फरवरी से शुरू हो रही है। बोर्ड की ओर से परीक्षा के लिए जिले में कुल 59 केंद्र बनाए गए है। ये केंद्र उपमंडल स्तर पर बनाए गए हैं। इनमें जगाधरी उपमंडल के 27, बिलासपुर उपमंडल के 25 और रादौर उपमंडल के कुल सात केंद्र शामिल हैं। वहीं नकल रहित परीक्षा करवाने के लिए जिला शिक्षा विभाग के अधिकारी स्कूलों का निरीक्षण कर रहे हैं। इन केंद्रों के साथ मुकंद लाल सीनियर सेकेंडरी स्कूल को परीक्षा कलेक्शन सेंटर बनाया गया है। इसी कलेक्शन सेंटर से केंद्र अधीक्षकों को बैग व अन्य परीक्षा सामग्री सौंपी जाएगी। इसके लिए बोर्ड ने शेड्यूल जारी कर दिया है।
शेड्यूल के अनुसार 24 फरवरी को बोर्ड मुख्यालय से प्रश्न पत्र की पेटियां, लेखन सामग्री के बैग जिला कलेक्शन सेंटर मुकंद लाल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पहुंचाए जाएंगे। 25 फरवरी को मुकंद लाल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सुबह नौ बजे कार्यक्रम किया जाएगा। इस दौरान सभी केंद्रों के अधीक्षकों को प्रश्नपत्र की पेटियां व लेखन सामग्री के बैग सौंपे जाएंगे। जबकि 26 फरवरी सुबह साढ़े नौ बजे केंद्र खोले जाएंगे। प्रश्न पत्र की पेटियां व लेखन सामग्री रखने के लिए केंद्र में ही दो कमरे विद्यालय प्रबंधन, मुखिया व प्राचार्य की ओर से उपलब्ध करवाए जाएंगे। कमरों की सुरक्षा को लेकर जिला शिक्षा विभाग के अधिकारी विद्यालयों का दौरा कर जांच कर रहे हैं। इस दौरान कई स्कूलों को कमरों में आवश्यक प्रबंध करने के भी निर्देश दिए गए हैं। वहीं 27 फरवरी को परीक्षा के दिन परीक्षक को प्रश्न पत्र व लेखन सामग्री सौंपते हुए हस्ताक्षर की रसीद ली जाएगी। इसी तरह 25 फरवरी को प्रश्न पत्र की पेटियां व लेखन सामग्री सौंपते हुए अधीक्षकों से रसीद प्राप्त की जाएगी।
जिले के 22000 विद्यार्थी देंगे बोर्ड की परीक्षा
इस बार जिले के सरकारी व निजी स्कूल के करीब 22500 विद्यार्थी बोर्ड की परीक्षा देंगे। इसमें दसवीं के करीब 12000 और 12वीं के करीब 10500 विद्यार्थी हैं। सरकारी स्कूल से 7328 विद्यार्थी दसवीं की परीक्षा देंगे। जबकि सरकारी स्कूलों में 12वीं के विद्यार्थियों की कुल संख्या 6970 है। जबकि निजी स्कूलों में दसवीं के विद्यार्थियों करीब 4400 है। इसके अलावा निजी स्कूलों की 12वीं कक्षा में करीब 3300 विद्यार्थी हैं।
वर्जन
परीक्षा को लेकर सभी तैयारी की जा रही है। इस दौरान केंद्रों में आवश्यक प्रबंध किए जा रहे हैं। सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को नकल रहित परीक्षा करवाने को लेकर निर्देश दिए गए हैं। अध्यापकों व स्कूल प्रभारियों को भी बोर्ड के निर्देश बताए गए हैं। 25 फरवरी को सभी केंद्र अधीक्षकों को परीक्षा संबंधी बैग वितरित किए जाएंगे।
शिव कुमार धीमान, उप जिला शिक्षा अधिकारी।
कपूरी गांव निवासी बंटी कुमार
कपूरी गांव निवासी बंटी कुमार
कपूरी गांव निवासी बंटी कुमार
कपूरी गांव निवासी बंटी कुमार
कपूरी गांव निवासी बंटी कुमार