फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: अंतरराज्यीय गिरोह से चोरी की 22 बाइक बरामद

Tue, 14 Jan 2025 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। सीआईए-2 की टीम ने वाहन चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के तीन आरोपियों को काबू किया है। आरोपियों से चोरी की 22 बाइक भी बरामद की गईं हैं। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को दो दिन की रिमांड पर लिया है।
डीएसपी राजेश कुमार ने प्रेस वार्ता में बताया कि काफी समय से जिले में वाहन चोरी की घटनाएं हो रही थी। वाहन चोरी रोकने के लिए टीमों को लगाया गया था। सीआईए-2 के प्रभारी राजकुमार ने टीम के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनकी पहचान विष्णु कॉलोनी निवासी आकाश, रामेश्वर शाह व गुलाब नगर चौक निवासी हरिंदर उर्फ हांडा के रूप में हुई।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं। काफी समय से विष्णु नहर में किराये के मकान में रह रहे है। आरोपियों ने 40 से अधिक वाहन चोरी करने की बात कबूल की। पुलिस तीनों के कब्जे से चोरी की 22 बाइक बरामद की हैं। आरोपियों को अदालत में पेश कर दो दिन की रिमांड पर लिया है। दोनों से 20 से अधिक बाइक ओर बरामद की जानी है।
विज्ञापन

डीएसपी पूछताछ में पता चला है कि एक युवक बाइक सवार को फॉलो करता था। एक रेकी करता था। इसके बाद तीसरा बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देता था। इसके बाद आरोपी बाइक को कुछ दिन के लिए छुपा देते थे। इसके बाद चोरी की बाइक को यूपी में चार से पांच हजार रुपये में बेच दिया जाता था। पुलिस बाइक बेचने में मदद करने वालों की भी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें