फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: कार से शराब की 22 पेटियां बरामद, एक गिरफ्तार

Tue, 07 May 2024 05:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। स्पेशल सेल की टीम ने देसी शराब की 22 पेटियों के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया है। तलाशी लेने पर कार की पिछली सीट पर 16 शराब की पेटियां व कार की डिग्गी में से छह शराब की पेटियां बरामद हुईं। पूछताछ में आराेपी की पहचान जयरामपुर निवासी विवेक के रूप में हुई।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, सूचना मिली थी कि एक युवक छछरौली-बिलासपुर एरिया के शराब के ठेकों से अपनी कार में भारी मात्रा में शराब लोड करके उत्तर प्रदेश में सप्लाई करने का काम करता है। आरोपी कार पर सवार होकर भारी मात्रा में अवैध शराब को लेकर अपने घर गांव जयरामपुर आया है और अपने घर गांव जयरामपुर से उत्तर प्रदेश में लेकर जाएगा। इस सूचना पर उनकी टीम ने तुरंत गांव जयरामपुर पहुंच कर खड़ी कार की तलाशी ली। इस दौरान आरोपी बरामद शराब का कोई परमिट व लाइसेंस नहीं दिखा सका। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

सहसवान में बना पिंक बूथ। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें