यमुननगर। वीरवार रात पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर अवैध रूप से शराब पीने-पिलाने के आरोप में 22 लोग गिरफ्तार किए। यह कार्रवाई पुलिस ने मॉडल टाउन, ताऊ देवीलाल कंपलेक्स, स्टेशन रोड, छोटी लाइन, मेन बाजार, गोविंदपुरी रोड, कन्हैया साहब चौक समीप की। थाना शहर यमुनानगर से निरीक्षक मनोज कुमार ने कार्रवाई के दौरान ढाबा, रेस्तरां संचालकों को समझाया कि शराब न पिलाएं, अन्यथा कार्रवाई के लिए तैयार रहें। पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा, जिससे सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने और पिलाने वालों पर रोक लगाई जा सके। संवाद