फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: यूएसए भेजने के नाम पर 21 लाख हड़पे

Sun, 06 Apr 2025 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। वर्क वीजा पर यूएसए भेजने के नाम पर अलाहर निवासी अतुल कुमार से 21 लाख रुपये ठग लिए गए। पुलिस ने पंजाब के मोहाली स्थित रूद्राक्ष ओवरसिज सोल्युशन व रूद्राक्ष ग्रुप के संचालक राकेश रिक्खी, प्रभा रिक्खी व कर्मचारियों बलविंद्र सिंह, गुरप्रीत, शेरखान, नैंसी ठाकुर, मनिक, रूद्र, जशनप्रीत, रूही शर्मा, इंद्रजीत सिंह, अहमद, एकता, दीपक अरोड़ा, रजनी, मनोज, मनराज, सिमरजीत सिंह, मोहित शर्मा, अमनदीप सिंह गिल, सोनिया, प्रिया, अमित व शालिनी शर्मा के विरुद्ध केस दर्ज किया है।
अतुल कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि जुलाई 2024 में उसे ऑनलाइन माध्यम से रुद्राक्ष ओवरसिस सॉल्यूशन व रुद्राक्ष ग्रुप, आरजी एसोसिएट्स, एसीओ 15-16 टॉप फ्लोर फेस-1 मोहाली के कार्यों के बारे में पता चला कि उनकी कंपनी युवकों को स्टडी, वर्क व टूरिस्ट वीजा पर विदेश भेजने का काम करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद वह अपने पिता के साथ मोहाली स्थित इनके कार्यालय में गया। इसके बाद आरोपियों ने अलग-अलग कर लगभग 21 लाख रुपये लिए। काफी समय बीतने के बाद भी उसे विदेश नहीं भेजा। जब रुपये वापस मांगे तो जान से मारने की धमकी देने लगे। जठलाना थाना पुलिस ने सभी 24 आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें