फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: कटर से दीवार काटकर बैंक में चोरी किए थे 2.05 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




यमुनानगर। सीआईए एक की टीम ने बैंक में हुई चोरी की वारदात को अंजाम देने के मामले में चार आरोपियों को प्रोडक्शन रिमांड पर लिया है। आरोपियों ने कटर से दीवार काटकर बैंक से दो लाख पांच हजार रुपये चोरी किए थे। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। इंचार्ज केवल सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि 13 सितंबर 2023 को गांव चमरौडी में केंद्रीय सहकारी बैंक में हुई चोरी की वारदात को अंजाम देने के मामले में चार आरोपी जगाधरी जेल में बंद है। उनकी टीम ने कार्रवाई करते हुए जेल से बिहार के जिला भागलपुर के गांव शिव नंदनपुर निवासी पवन कुमार,हटाइया चौक निवासी राहुल, जिला मु्ंगेर के गांव प्रशोतमपुर निवासी सोबिंद उर्फ शोबित व प्रशोतमपुर के ही देवानंद कुमार उर्फ देवडु उर्फ बलदेव जगाधरी जेल से अदालत में पेश कर तीन दिन के प्रोडक्शन रिमांड पर लिया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों ने कटर से दीवार काटकर बैंक से लगभग दो लाख पांच हजार रुपये चोरी किए थे। इंचार्ज ने बताया कि यह एक गिरोह है। आरोपियों ने अंबाला, करनाल व अन्य शहरों में चोरियां की थी। आरोपी किराये पर कमरा लेकर रहते है और चोरी करते है। बाद में आरोपी दूसरी जगह चले जाते है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें