फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: चिकित्सा शिविर का 2000 ने उठाया लाभ

Wed, 20 May 2026 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
स्वास्थ्य शिविर में पंजीकरण कराते लोग। प्रवक्ता
विज्ञापन
यमुनानगर। प्रयास सेवा संगठन की ओर से पंजाबी धर्मशाला सिविल लाइंस जगाधरी में छठे वार्षिक चिकित्सा का आयोजन किया गया। आयोजन संस्था के वरिष्ठ संरक्षक सुनील गोयल, संरक्षक बरखा नाथ गर्ग एवं सह संरक्षक मोहिंद्र मखीजा के संरक्षण में किया गया। कैंप में 2000 लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। संस्था ने मरीजों को निशुल्क दवाएं, व 500 लोगों को चश्मे वितरित किए। दिव्यांगों को सहायक उपकरण भेंट किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ डीएसपी रजत गुलिया, समाजसेवी अजय गर्ग अंबालिका, तिलक राज धीमान, रुद्राक्ष अस्पताल के सीईओ रणदीप सिंह अग्रवाल, एसएचओ सतीश कुमार, एसएचओ वीरेंद्र सिंह व एसएचओ राजीव कुमार सहित अन्य ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें