शिविर के शुभारंभ से पहले प्रार्थना करते अतिथि व अन्य। आयोजक
प्रतापनगर। महाराजा अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में अग्र बंधु प्रतापनगर की ओर से संकट मोचन हनुमान मंदिर परिसर में निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया। शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि चेयरमैन मुकेश गर्ग ने किया। शिविर में क्षेत्र के 200 लोगों ने स्वास्थ्य जांच करवाई और चिकित्सकों से परामर्श लिया। शिविर में डॉ. आशीष बंसल, डॉ. सार्थक अग्रवाल और डॉ. स्वाती गोयल ने सेवाएं दीं। जरूरतमंद मरीजों को मौके पर निशुल्क आंखों के लेंस भी उपलब्ध करवाए गए। मुख्य अतिथि गर्ग ने कहा कि महाराजा अग्रसेन के बताए मार्ग पर चलते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना सच्ची समाजसेवा है। संवाद