फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: कपालमोचन मेले में चलेंगे 200 ई-रिक्शा, किराया होगा 20 रुपये

Sun, 26 Oct 2025 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
डीटीओ कार्यालय में रजिस्ट्रेशन कराने पहुंचे ई-रिक्शा चालक। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। एक से पांच नवंबर तक आयोजित होने वाले कपालमोचन मेला के लिए तैयानी जोरों से चल रही हैं। मेला में आने वाले श्रद्धालुओं को कपालमोचन तक पहुंचाने के लिए जहां रोडवेज बसें चलाई जाएंगी। वहीं इस बार मेला में 200 ई-रिक्शा भी चलाए जाएंगे। ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन जगाधरी स्थित आरटीए कार्यालय में किया जा रहा है।
रोजाना बड़ी संख्या में ई-रिक्शा के नंबर, चालक का नाम व मोबाइल नंबर नोट किए जा रहे हैं। आने वाले दिनों में ई-रिक्शा की संख्या 200 से ऊपर भी जा सकती है। यह ई-रिक्शा व्यासपुर बस अड्डा के अलावा पार्किंग स्थल से लेकर मेला परिसर तक चलाए जाएंगे। यहां से रिक्शा में सवार होकर श्रद्धालु मेला में जाएंगे।
विज्ञापन

कोई भी रिक्शा चालक किराये के नाम पर लूट न मचाए, इसका भी खास ध्यान रखा जाएगा। इसके लिए आरटीए की तरफ से ई-रिक्शा का किराया 20 रुपये निर्धारित किया गया है। रिक्शा चाहे बस अड्डा से चले या फिर पार्किंग स्थल से कोई भी चालक किसी श्रद्धालु से 20 रुपये से ज्यादा नहीं वसूल पाएगा। कपालमोचन मेला में हर साल औसतन आठ लाख श्रद्धालु आते हैं। मेला में 60 से 70 प्रतिशत श्रद्धालु केवल पंजाब से ही आते हैं। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, चंडीगढ़, दिल्ली के अलावा प्रदेश के कई जिलों से श्रद्धालु बसों के साथ-साथ अपने वाहनों में सवार होकर व्यासपुर पहुंचते हैं।
लाखों श्रद्धालुओं के आने से कपालमोचन मेला परिसर में बहुत भीड़ हो जाती है। इसलिए बसे श्रद्धालुओं को व्यासपुर अड्डा या फिर कपालमोचन मार्ग पर छोटा अड्डा पर ही उतार देते हैं। यहां से करीब दो किलोमीटर का सफर श्रद्धालुओं को पैदल ही करना पड़ता है। ऐसे में ई-रिक्शा चलने से श्रद्धालुओं को काफी फायदा होगा।
विज्ञापन

कपालमोचन मेला के लिए व्यासपुर से करीब 200 ई-रिक्शा चलाए जाएंगी। इनकी लिस्ट तैयार की जा रही है। ई-रिक्शा का किराया भी 20 रुपये निर्धारित किया गया है। ई-रिक्शा के लिए चार्जिंग प्वाइंट की व्यवस्था भी करवाई जाएगी ताकि वह नियमित रूप से चलते रहे। वहीं ई-रिक्शा चलने से प्रदूषण भी नहीं होता। - हैरतजीत कौर, जिला परिवहन अधिकारी, यमुनानगर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें