फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बच्ची से दुष्कर्म कर गर्भवती करने के दोषी को 20 साल की कैद

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। बच्ची के साथ दुष्कर्म कर उसे गर्भवती करने के दोषी जैकी को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय स्पेशल पॉक्सो कोर्ट ने 20 साल कैद की सजा सुनाई है। कोर्ट ने दोषी पर 10 हजार रुपए जुर्माना भी किया है। जुर्माना न देने पर दोषी को छह महीने की अतिरिक्त सजा भुगतनी पड़ेगी।
विज्ञापन

जुलाई 2023 को थाना गांधी नगर इलाके में रहने वाली एक महिला ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उसकी 13 साल की बेटी के पेट में दर्द होने पर वह उसे डॉक्टर के पास लेकर गई। डॉक्टर ने चेकअप करने के बाद बताया कि बच्ची गर्भवती है। शिकायतकर्ता ने अपनी बेटी से पूछा तो उसने बताया कि आरोपी जैकी ने कई बार उसके घर में आकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ मामला दर्ज किया था। कोर्ट ने इसी मामले में दोषी को सजा सुनाई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें