फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: दुकान के बाहर खड़े होकर रुपये गिन रहे दुकानदार से छीने 20 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। महाराणा प्रताप चौक के पास हवन करने के बाद दुकान के बाहर खड़े होकर रुपये गिन रहे दुकानदार राजकमल से बाइक सवार दो युवक 20 हजार रुपये छीन ले गए। पुलिस ने दुकानदार की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कृष्णा कॉलोनी निवासी राजकमल सिंधी ने गांधी नगर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी मॉडल टाउन में पीघी लाइट के नाम से दुकान है। उसने बड़े भाई कि साथ मिलकर करीब दो साल पहले मिलकर महाराणा प्रताप चौक के पास दुकान खरीदी थी। जिसे उन्होंने बजाज फाइनेंस वालों को किराए पर दे दिया था। रविवार को उन्होंने दुकान में हवन करवाया था। इस दौरान सभी परिजन वहां मौजूद थे। हवन के बाद साढ़े 11 बजे वह दुकान के बाहर खड़ा होकर सामान लाने वालों को देने के लिए जब वह रुपये गिन रहा था। इस दौरान बाइक पर आए दो युवकों में से पीछे बैठे युवक ने उसके हाथ से पैसे छीन लिए। इसके बाद बदमाश वहां से बाइक की गति तेज कर फरार हो गए। पीछे बैठे युवक ने नीले रंग की टी शर्ट पहनी हुई थी। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। गांधी नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। जांच अधिकारी एसआई अजय कुमार का कहना है कि मामले में अज्ञात दो युवकों पर केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें