संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। कल्याण नगर निवासी ममता के मकान का ताला तोड़कर चोरी कर ली गई। ममता ने बताया कि उसकी मां मुलाना मेडिकल कालेज में दाखिल है। वह परिवार सहित मां के पास गई हुई थी। इस बीच चचेरे भाई का फोन आया कि मकान का ताला टूटा हुआ है। वहां से वापस आकर देखा तो मकान के अंदर का सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी से सोने के जेवरात व 20 हजार रुपये की नकदी गायब थी। इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।