जिले में शुक्रवार को डेंगू व चिकनगुनिया के 10-10 नए केस मिले। अब जिले में डेंगू के कुल केस 310 व चिकनगुनिया के 274 हो गए हैं। नए केस मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की तरफ से उनके व आसपास के घरों में फॉगिंग कराई गई। डेंगू की जांच के लिए 81 लोगों के सैंपल स्वास्थ्य विभाग द्वारा लिए गए हैं। इसी तरह चिकनगुनिया के भी 49 सैंपल लिए गए हैं। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. सुशीला सैनी का कहना है डेंगू के 310 व चिकनगुनिया के 274 केस जिले में अभी तक मिल चुके हैं। लोग सप्ताह में एक दिन ड्राई डे जरूर मनाएं। अपने घरों में रखे फ्रिज के पीछे लगी वेस्ट पानी की ट्रे को जरूर साफ करें ताकि उसमें डेंगू मच्छर का लावा पनप न पाए।