फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप के नाम से कपड़ा व्यापारी से मांगी 20 लाख की रंगदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप के नाम से घर पर चिट्ठी डाल व विदेशी नंबर से व्हाट्सएप कॉल कर बिलासपुर के एक कपड़ा व्यापारी से अज्ञात ने 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई। घर के दरवाजे पर मिली चिट्ठी में रंगदारी मांगने वाले ने लिखा है कि हम लॉरेंस ग्रुप के शूटर है। चालाकी भारी पड़ेगी। असलहा शरीर के अंदर से निकाल देंगे। चुपचाप 20 लाख पहुंचा देना। चिट्ठी के बाद व्हाट्सएप कॉल कर कपड़ा व्यापारी को धमकाया गया। कपड़ा व्यापारी ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। बिलासपुर थाना पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बिलासपुर के मस्जिद मोहल्ला निवासी हर्ष अरोड़ा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी बिलासपुर बाजार में जगदंबा क्लॉथ हाउस के नाम से कपड़े की दुकान है। दुकान पर वे तीनों भाई अपने पिता जगदीश के साथ मिलकर कपड़े बेचने का काम करते है। सोमवार की सुबह जब उसकी मां उठी तो उसे मुख्य गेट के पास एक मुड़ा हुआ कागज का टुकड़ा मिला। कागज को खोलकर देखा तो उसमें लिखा था कि साफ साफ बात है मित्र, अबकी बार गोली हवा में चली है, अगली बार उसके ऊपर चलेगी। जहां मर्जी भाग लेना, पुलिस प्रशासन को भी देखा जाएगा। जित मर्जी भाग लिए। हम लॉरेंस ग्रुप के शूटर हैं। चालाकी भारी पड़ेगी। असलहा शरीर के अंदर से निकाल देंगे। कोई भी चालाकी करी तो पूरे कुनबे को मार दिया जाएगा। चुपचाप 20 लाख रुपये 20 तारीख को तीन बजे शाहपुर रोड बाग के पास पहुंचा देना। वारनिंग। उन्होंने पूरे मामले को लेकर परिवार के साथ विचार विमर्श किया गया। इसको आम पत्र समझ व किसी शरारती तत्व की शरारत समझकर उन्होंने तब कोई पुलिस कार्रवाई नहीं करवाई, लेकिन मंगलवार की शाम करीब सवा सात बजे उसके मोबाइल पर 12 डिजिट के विदेशी नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई।
उसने उसे धमकी देते हुए कहा कि उसे अपने घर के दरवाजे पर पत्र नहीं मिला क्या। उससे आप नहीं समझे। उसने आरोपी को कहा कि उसे कोई पत्र नहीं मिला। उसने आरोपी से पूछा कि वह कौन है। तब आरोपी ने कहा कि जगदंबा क्लॉथ हाउस पर फोन मिलाया है। आपको पता लग जाएगा। इसके बाद उसने फोन काट दिया। इस फोन के बाद उसका परिवार सदमे में है। उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को दी। जिसमें उन्होंने पुलिस सुरक्षा देने की मांग की है। बिलासपुर थाना पुलिस ने हर्ष अरोड़ा की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ धारा 387, 506 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें