फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पर्स चोरी कर एटीएम से निकाले 18,500 रुपये

Sun, 14 Sep 2025 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। जिला नागरिक अस्पताल में बुजुर्ग का 5,000 रुपये भरा पर्स चोरी हो गया। पर्स में एटीएम कार्ड भी था, जिसके जरिए बैंक खाते से 18,500 रुपये निकाल लिए गए। शिकायत पर थाना शहर यमुनानगर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


शिकायत में तिलकनगर निवासी 64 वर्षीय जनकराज ने बताया कि वह 10 सितंबर को जिला नागरिक अस्पताल आए थे। यहां किसी ने उनकी जेब से पर्स चोरी कर लिया। पर्स में 5,000 रुपये व आधार, वोटर कार्ड और पीएनबी व एसबीआई के एटीएम कार्ड थे़ पर्स चोरी होने के बाद मोबाइल पर एसबीआई खाते से 18500 रुपये निकलने के संदेश आए। बाद में पता चला कि यह राशि पर्स के साथ चोरी हुए एसबीआई के एटीएम कार्ड से निकाले गए हैं। जांच अधिकारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें