फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: ब्याज पर एक लाख रुपये देने के बाद 1.80 लाख वसूले

Mon, 27 Oct 2025 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। ब्याज पर दिए एक लाख रुपये के बदले फाइनेंस ने महिला से 1.80 लाख रुपये वसूल लिए, पर महिला से गिरवी रखे मकान की रजिस्ट्री व हस्ताक्षर किए कोरे कागज नहीं लौटाए। आरोप है फाइनेंसर और अधिक रुपये मांग रहा है। न देने पर जान से मारने और मकान पर कब्जा करने की धमकी दे रहा है। महिला की शिकायत पर थाना शहर पुलिस ने छछरौली के चंगनौली निवासी फाइनेंसर रामकुमार को विभिन्न धाराओं में नामजद कर लिया।
विज्ञापन

शिकायत में मुखर्जी पार्क निवासी अनिता देवी ने बताया कि जुलाई 2023 में उसे एक लाख रुपये की जरूरत थी। इस दौरान पता चला कि छछरौली के गांव चंगनौली निवासी रामकुमार ब्याज पर रुपये देने का काम करता है। बात करने पर रामकुमार एक लाख रुपये देने को तैयार हो गया। अनिता के अनुसार रामकुमार ने रुपये देने से पहले उसके मकान की असल रजिस्ट्री अपने पास रख ली। साथ ही कुछ खाली कागजों पर उसके हस्ताक्षर कराए और पति का अंगूठा लगवाया। इसके बाद रामकुमार हर माह घर आकर 12 हजार रुपये ले जाता रहा। इस तरह वह अब तक 1.80 लाख रुपये वसूल चुका है। अब भी वह और रुपये मांग रहा है। रुपये न देने पर धमकी दे रहा है कि पति व उसके हस्ताक्षर किए कोरे कागजों का दुरुपयोग कर वह उनके मकान पर कब्जा कर लेगा। साथ ही जान से मारने की धमकी दे रहा है। जांच अधिकारी तरसेम कुमार का कहना है कि जांच शुरू कर दी गई है। जांच पूरी होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें