फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: धनतेरस पर जिले में हुईं ऑनलाइन 18 रजिस्ट्री

Sun, 19 Oct 2025 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
तहसील कार्यालय में रजिस्ट्री करवाने के लिए पहुचे लोग। संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। धनतेरस पर अवकाश के दिन जिले की सातों तहसील व उप तहसीलों में कुल 18 ऑनलाइन रजिस्टि्रयां हुई, जबकि उम्मीद इससे ज्यादा होने की बताई जा रही थी। उधर शनिवार अवकाश का दिन होने के चलते दिशा निर्देशों के अनुसार कर्मचारी रोजाना की तरह सुबह नौ बजे ही तहसीलों में पहुंच गए थे।
सरकार के निर्देश पर जिले के सभी तहसील कार्यालय खुले रहे और डीड रजिस्ट्रेशन का कार्य सामान्य दिनों की तरह ही किया गया। इस संबंध में शुक्रवार को ही डीसी पार्थ गुप्ता ने जिला राजस्व अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी कर दिए थे। डीसी के निर्देश पर धनतेरस के शुभ दिन पर जनता को संपत्ति का पंजीकरण कराने की सुविधा प्रदान की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर शनिवार को पूरे जिले में कुल 18 ऑनलाइन रजिस्ट्री की गई। जिला राजस्व अधिकारी तरुण सहोता ने बताया कि सरकार ने जनता की सुविधा के लिए यह निर्णय लिया है और अधिकारियों को इन निर्देशों का पालन करने को कहा गया था। इस निर्णय से उन नागरिकों को विशेष लाभ मिला, जो शुभ मुहूर्त पर अपनी संपत्ति का पंजीकरण कराना चाहते थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें