फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 घंटे में 18 लोग मिले कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
24 घंटे में 18 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं शनिवार देर रात शाम को अंबाला में श्याम सुंदरपुरी कॉलोनी निवासी 72 वर्षीय व्यक्ति की एक अस्पताल में मौत हो गई। जिले में अब तक 1222 मरीज कोरोना पॉजिटिव हुए है। रविवार को 68 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। जिले में 657 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं। जिले में अब तक कुल 22 मौत हो चुकी है। इसमें से एक व्यक्ति ने मुलाना के एक अस्पताल में खुदखुशी की थी।
विज्ञापन

जगाधरी की श्याम सुंदरपुरी निवासी एक 72 वर्षीय की मौत कोरोना से अंबाला के एक अस्पताल में हो गई। परिजनों ने बताया कि कई दिन पूर्व उन्हें अंबाला के एक अस्पताल में किया था। उन्हें डायबिटीज और अन्य बीमारी थी। मौत के बाद शव को जगाधरी लाया गया। यहां पर नगर निगम के कर्मचारियों ने शनिवार देर शाम को ही शव का संस्कार कराया। डीसी मुकुल कुमार ने बताया कि शनिवार की रात को सात नए कोरोना के केस आए हैं। जिसमें 49 वर्षीय पुरुष सरस्वतीनगर, 34 वर्षीय पुरुष जाट नगर रादौर, 20 वर्षीय पुरूष गांव साढ़ौरा, 19 वर्षीय पुरुष पुराना हमीदा, 24 वर्षीय पुरुष गांव फतेहपुर थाना छप्पर, 21 वर्षीय पुरुष गांव पंजेटों छछरौली, 35 वर्षीय मॉडल टाउन से है। वहीं रविवार को 861 लोगों की रिपोर्ट आई हैं, जिसमें से 850 नेगेटिव है और 11 रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसमें 58 वर्षीय पुरुष गली नंबर 02 प्रेम नगर, 36 वर्षीय पुरुष कैंप रनजीत कालोनी, 18 वर्षीय लड़की सरस्वती कालोनी बिलासपुर, 21 वर्षीय पुरुष व 20 वर्षीय पुरुष गांव सतगोली रादौर, 37 वर्षीय पुरुष गांव मंडोली, 43 वर्षीय पुरुष नजदीक चावला पंप जगाधरी, 44 वर्षीय पुरुष ज्योतिनगर जगाधरी, 23 वर्षीय महिला संजय विहार, 29 वर्षीय पुरुष गांव भोगपुर, 45 वर्षीय पुरुष गांव भंभोली से है।
बॉक्स
239 है होम आइसोलेट, 529 एक्टिव केस
सिविल सर्जन डा. विजय दहिया ने बताया कि जिले में 239 पॉजिटिव मरीजों को होम आईसोलेट किया है। अब जिले में कोरोना के 548 सक्रिय मरीज हैं। जिसमें से 19 एक्टिव केस दूसरे जिले व राज्यों के अस्पतालों में दाखिल हैं। कोविड-19 टेस्टिंग टीम द्वारा 300 सैंपल लिए गए हैं। अभी तक कुल 34,885 सैंपलों में से 32,436 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। जबकि 1271 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है।
विज्ञापन

दो क्षेत्र हुए कंटेनमेंट जोन मुक्त घोषित
डीसी ने बताया कि जिले के दो क्षेत्रों को कंटेनमैंट मुक्त घोषित किया गया हैं। जिसमें 293, मॉडल टाउन व 1944, सैक्टर-17 हुड्डा जगाधरी है। आखिरी पॉजिटिव केसों को अस्पतालों से 29 जुलाई व प्रथम अगस्त को डिस्चार्ज किया गया था। जब से अब तक इन क्षेत्रों में कोई भी नया कोरोना केस नहीं पाया गया है। अत: इन क्षेत्रों को कंटेनमैंट जोन से हटा दिया गया हैै।
हॉस्टपॉट एरिए में नहीं होता सैनेटाइज
कांग्रेस नेता सतपाल कौशिक का आरोप है कि जिले में जब कोरोना मरीजों की संख्या काफी कम थी। तब कंटेनमेंट जोन में सैनिटाइज किया जाता है। अब जब कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है, तो क्षेत्रों में सैनिटाइज नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें