फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बरसात से पहले होगी 18 नालों की सफाई

Mon, 22 Jun 2026 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
साढौरा में नाले से गंदगी निकालती जेसीबी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साढौरा। कस्बे को जलभराव की समस्या से बचाने के लिए नगर पालिका ने मानसून से नालों की सफाई का कार्य शुरू कर दिया है। इस दौरान कस्बे के सभी 18 बड़े और छोटे नालों की सफाई कराई जा रही है, ताकि बारिश के दौरान जलनिकासी व्यवस्था प्रभावित न हो और लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
नगर पालिका अध्यक्ष शालिनी शर्मा ने बताया कि नगर पालिका का मुख्य उद्देश्य मानसून के दौरान जलभराव, गंदगी और उससे फैलने वाली बीमारियों पर प्रभावी नियंत्रण करना है। इसी को ध्यान में रखते हुए संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष रूप से सफाई कराई जा रही है, जहां हर वर्ष बारिश के समय जलभराव की समस्या सामने आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नालों और नालियों से सिल्ट निकालने के साथ ही निकाली गई गंदगी का तत्काल निस्तारण भी किया जा रहा है। सफाई निरीक्षक फूल कुमार ने बताया कि मनोकामना मंदिर वाले नाले की सफाई का काम निपटा दिया गया है। बिजली बोर्ड के आगे व पीछे के मुख्य नाले की सफाई का काम जारी है। जल्दी ही सभी नालों की सफाई कर दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें