फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पीएम किसान सम्मान निधि की आज आएगी 17वीं किश्त

विज्ञापन
विज्ञापन
पीएम किसान सम्मान निधि की आज आएगी 17वीं किश्त
विज्ञापन

जिला और खंड स्तर पर समारोह में दिखेगा पीएम कार्यक्रम का सीधा प्रसारण
संवाद न्यूज एजेंसी। यमुनानगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से आज पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 17वीं किस्त का वितरण किसानों के बैंक खाता में सीधे डीबीटी के माध्यम से किया जा रहा है। इसे लेकर वाराणसी में शाम चार से सात बजे तक समारोह हो रहा है। इसके सीधे प्रसारण की व्यवस्था कृषि एवं किसान कल्याण विभाग यमुनानगर की ओर से सभी खंडों में की गई है। इसके लिए किसानों को आमंत्रित भी किया गया है।
विज्ञापन

उप कृषि निदेशक डाॅ. आत्मा राम गोदारा ने बताया कि डीसी कैप्टन मनोज कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तर पर सेक्टर-17 समीप आंबेडकर भवन में कार्यक्रम हो रहा है। इसमें मुख्य अतिथि कृषि मंत्री कंवरपाल गुर्जर हैं। कार्यक्रम के लिए 500 किसानों को आमंत्रित हैं। इसी प्रकार सभी खंडों में कार्यक्रम के लाइव प्रसारण की व्यवस्था है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें