फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: जिले के छह केंद्रों पर 21 जून को 1736 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा नीट यूजी

Sun, 14 Jun 2026 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जगाधरी। राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नीट) 21 जून को होगी। इस परीक्षा के लिए जिले में कुल छह केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा में कुल 1736 अभ्यर्थी शामिल होंगे। इसका समय दोपहर दो से शाम पांच बजे तक निर्धारित किया गया है। इस संबंध में मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी व एनटीए महानिदेशक अभिषेक सिंह ने शनिवार को वीडियो काॅन्फ्रेन्सिंग से की समीक्षा बैठक ली और अधिकाकरयों को परीक्षा की तैयारियों के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए।वहीं, डीसी प्रीति ने इसे लेकर प्रशासनिक अधिकारियों को उनकी ड्यूटियां सौंपी है।
विज्ञापन

उन्होंने सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध सुनिश्चित किए जाने तथा परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अनियमितता न होने की संभावना के प्रबंध करने के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों का समयबद्ध निरीक्षण कर बिजली, पेयजल, शौचालय, चिकित्सा सहायता एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। पुलिस, शिक्षा, स्वास्थ्य व परिवहन विभाग के अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर परीक्षा सुचारू संचालन की व्यवस्था की जाए। परीक्षा केंद्रों के आसपास कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने, यातायात प्रबंधन सुचारू रखने व अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न होने देने के लिए विशेष प्रबंध किए जाएं।
डीसी प्रीति ने बताया कि राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी करवाने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह तैयार है। 21 को नीट लिखित परीक्षा नकल रहित व पारदर्शी तरीके से करवाने के पुख्ता प्रबंध किए जाएंगे। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रश्न पत्र सुरक्षित रखने के लिए बैंकों में बनाए स्ट्रांग रूम में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए जाएं। स्टॉन्ग रूम में कैमरों की व्यवस्था के साथ पुलिस बल भी तैनात किया जाए। वहां लगे सीसीटीवी कैमरे व जैमर के काम करने का निरीक्षण करें। उन्होंने कहा कि अधिकारी समय से पहले सभी प्रबंध करके इसकी रिपोर्ट दें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें