फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: दो माह में 171 वाहन सीज, 6.45 लाख का वसूला जुर्माना

Tue, 04 Mar 2025 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। दो माह में खनन एवं भूविज्ञान विभाग की टीम ने अवैध खनन करने में संलिप्त 171 वाहन सीज किए। इस दौरान वाहन चालकों से लगभग छह लाख 45 हजार रुपये जुर्माना राशि वसूली गई।
डीसी पार्थ गुप्ता व खनन अधिकारी विनय शर्मा ने बताया कि इस साल एक जनवरी से 28 फरवरी तक अवैध खनन एवं परिवहन की गतिविधियों में संलिप्त कुल 171 वाहन सीज किए गए। जिसमें जनवरी माह में 106 वाहन एवं फरवरी माह में 65 वाहन सीज किए गए। इनमें से खनन विभाग द्वारा जनवरी माह में 21 व फरवरी माह में 20 वाहन सीज किए गए। पुलिस विभाग द्वारा प्रतिमाह छह-छह यानी कुल 12 वाहन सीज किए है।
विज्ञापन

हरियाणा राज्य इंफोर्समेंट ब्यूरो एवं विभिन्न टीमों के संयुक्त प्रयासों से 118 वाहन सीज किए गए। 103 वाहनों पर अवैध परिवहन के तहत एफआईआर दर्ज किया गया। जबकि खनन विभाग द्वारा अवैध खनन पर 17 एफआईआर दर्ज की गई। उन्होंने जानकारी दी कि जनवरी व फरवरी माह में अवैध गतिविधियों में संलिप्त वाहनों से छह लाख 45 हजार रुपये का जुर्माना वसूल किया गया।
विज्ञापन

खनन अधिकारी विनय शर्मा ने बताया कि खनन एवं भूविज्ञान विभाग के महानिदेशक केएम पांडुरंग के निर्देशानुसार अवैध खनन एवं परिवहन की गतिविधियों पर निरंतर अंकुश लगाने की दिशा में सभी टीमें कार्य कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें