कार्यक्रम के दौरान मौजूद अतिथि, शिक्षक व विद्यार्थी। संस्थान
रादौर। तिलक राज चड्ढा प्रबंधन एवं तकनीकी संस्थान में मंगलवार को इनफिनिटी एजुकेशन प्राइवेट लिमिटेड की ओर से संयुक्त प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। इसमें तिलक राज चड्ढा प्रबंधन एवं तकनीकी संस्थान, सेठ जय प्रकाश मुकंद लाल इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, सेठ जय प्रकाश मुकंद लाल इनोवेटिव इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी इंस्टीट्यूट तथा मुकंद लाल नेशनल कॉलेज के करीब 170 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस दौरान बिजनेस डेवलपमेंट एग्जीक्यूटिव पद के लिए विद्यार्थियों ने साक्षात्कार दिया। संस्थान की निदेशक डॉ. शैली गुप्ता ने बताया कि चयनित बीबीए और बीसीए विद्यार्थियों को 6.90 लाख रुपये वार्षिक, एमबीए और एमसीए विद्यार्थियों को 7.50 लाख रुपये वार्षिक वेतन मिलेगा। संवाद