यमुनानगर। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रविवार को कोरोना संक्रमण के 16 नए मामले आए। साथ ही पुराने मरीजों में तीन स्वस्थ भी हुए। इस तरह जिले में कोरोना संक्रमण के सक्रिय मरीजों की संख्या 107 हो गई है।
डीसी पार्थ गुप्ता ने बताया कि जिले में कोविड-19 का रिकवरी रेट 98.19 प्रतिशत है। यहां कुल आबादी का 54.65 प्रतिशत का कोरोना टेस्ट हो गया है। अब तक कुल 31133 की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई और 30570 की निगेटिव रही है। सिविल सर्जन डॉ. मनजीत सिंह ने बताया कि जिले में कोरोना के सक्रिय 107 मरीजों में चार अस्पताल में भर्ती है और 103 होम आइसोलेट हैं। अभी तक कोरोना जांच के लिए कुल 656894 सैंपल लिए गए, उनमें 621077 की रिपोर्ट निगेटिव आई और 498 की रिपोर्ट आनी बाकी है।