फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश की सीमा से जोड़ेगा यमुना नदी के नगली घाट का पुल

विज्ञापन
विज्ञापन
जठलाना। प्रदेश की सीमा को यूपी से जोड़ने के लिए करीब 104 करोड़ रुपये की लागत से यमुना नदी के नगली घाट पर बनने वाले पुल का शनिवार को रादौर विधायक श्याम सिंह राणा द्वारा शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर हवन यज्ञ का आयोजन किया गया जिसमें विधायक के साथ क्षेत्र के किसानों व ग्रामीणों ने भाग लिया। जिसके बाद विधिवत रूप से पुल के निर्माण कार्य का शुभारंभ करवाया गया। पुल के निर्माण के लिए 2 वर्ष का समय निर्धारित किया गया है। यमुना नदी पर बनने वाले इस पुल की लंबाई 576 मीटर होगी। जबकि 11 मीटर चौड़ाई होगी। पुल के निर्माण कार्य का ठेका कृष्णा कंस्ट्रक्शन कंपनी को दिया गया है। यमुना नदी पर इस पुल के बनने से जहां क्षेत्र के लोगों को अब यमुना नदी पार अपने खेतों में जाने के लिए लंबी दूरी तय नहीं करनी होगी बल्कि उत्तर प्रदेश जाने वाले लोगों को भी करीब 30 किलोमीटर लंबे सफर की बचत होगी। क्षेत्र के लोगों की ओर से श्याम सिंह राणा का आभार प्रकट करते हुए हरियाणा एंटी करप्शन सोसायटी अध्यक्ष वरयाम सिंह ने उन्हें महाराणा प्रताप का चित्र भेंटकर सम्मानित किया। इस अवसर पर पीडब्ल्यूडी विभाग के एक्सईएन ऋषि सचदेवा, एसडीओ आरएस नेहरा, जेई जिले सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

लोगों ने रखी थी मांग, अब होगी पूरी
विधायक श्याम सिंह राणा ने कहा कि चुनाव से पहले क्षेत्र के लोगों ने यमुना नदी पर यूपी को जोड़ने वाले पुल के निर्माण की मांग रखी थी। जिसमें सरकार ने सकारात्मक रूख दिखाते हुए क्षेत्र के लोगों की इस मांग को पूरा करने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने अपने शासनकाल में हर वर्ग के लोगों के लिए कार्य किया है। लोगों की छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी मांगो को पूरा करने व समस्याओं को दूर करने के लिए कार्य किए गए। जिस कारण आज केन्द्र में एक बार फिर से भाजपा की सरकार बनी और प्रदेश में भी दूसरी बार सरकार बनाने के लिए जनता तैयार है। मौके पर अधिवक्ता वरयाम सिंह, अर्जुन पंडित, चरण सिंह टोपरा, सुरेन्द्र चीमा, हैप्पी खेड़ी, कृष्ण मेहता सरपंच, गोपाल कृष्ण अलाहर, कल्याण सिंह मंधार, विक्रम बैंडी, पुष्पेंद्र गुर्जर, सुशील सरपंच संधाला, सर्वजीत सिंह, सोनू, सतनाम सिंह, लखविंद्र, रमेश कुमार, रामकुमार, अमरजीत व हर्ष मेहता इत्यादि मौजूद थे।
वर्षों पुरानी मांग, किसानों को होगा फायदा
यमुना नदी पर पुल बनाने की मांग क्षेत्र के लोगों द्वारा लंबे समय से की जा रही थी। कांग्रेस के कार्यकाल में भी इस मांग को क्षेत्र के लोगों द्वारा लगातार किया जाता रहा। क्योंकि जठलाना व गुमथला क्षेत्र के सैकड़ों किसानों की भूमि यमुना नदी पार पड़ती है। जिस कारण उन्हें या तो लंबा सफर तय कर अपने खेतों में जाना पड़ता था या फिर अपनी जान जोखिम में डालकर यमुना नदी पार करनी पड़ती थी। इससे किसानों को समय की बर्बादी के साथ-साथ आर्थिक हानि भी होती थी। लेकिन अब पुल के निर्माण से किसानों का समय भी बचेगा और जान को जोखिम भी कम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें