फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ.आंबेडकर की मूर्ति को निर्धारित स्थल से उखाड़कर जमीन पर गिराया, ग्रामीणों ने जताया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
शहर के गोबिंदपुरा गांव के आंबेडकर भवन में स्थापित की गई डॉ. भीमराव आंबेडकर की मूर्ति को किसी ने निर्धारित स्थल से हटाकर जमीन पर गिरा दिया। सूचना मिलते ही दलित समाज के लोगों ने मौके पर पहुंचकर विरोध जताया। मामले की गंभीरता को देखते हुए फर्कपुर पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर समाज के लोगों को समझाकर शांत किया और डॉ. भीमराव आंबेडकर की मूर्ति को दोबारा निर्धारित स्थल पर स्थापित करवा दिया। गांव में शांति बनाए रखने के लिए गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।
ग्रामीणों ने बताया कि गांव गोबिंदपुरा में वर्ष 2011 में हरिजन चौपाल व आंबेडकर भवन बनवाया गया था। करीब तीन साल पहले भवन में डॉ. भीमराव आंबेडकर की मूर्ति स्थापित की गई थी। रविवार देर शाम आंबेडकर भवन सभा के प्रधान मामचंद व मोनू को किसी ने सूचना दी थी कि आंबेडकर भवन में स्थापित की गई डॉ. आंबेडकर की मूर्ति को किसी ने उसके निर्धारित स्थल से हटाकर जमीन पर गिरा दिया है। सूचना मिलते ही सभा के प्रधान मामचंद व मोनू समेत समाज के दर्जन भर लोग मौके पर पहुंचे और रोष जताने लगे। सूचना मिलते ही डीएसपी सुभाष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और समाज के लोगों को समझाकर शांत कर दिया। सोमवार सुबह आंबेडकर भवन सभा के लोग फिर मौके पर एकत्र हो गए। जिस पर पुलिस प्रशासन ने अपनी मौजूदगी में दोबारा डॉ. आंबेडकर की मूर्ति को निर्धारित स्थल पर स्थापित करवा दिया। जिसके बाद समाज के लोग शांत हो गए।
विज्ञापन


2018 में भी हुई थी मूर्ति से छेड़छाड़
आंबेडकर भवन सभा के प्रधान मामचंद ने बताया कि पिछले तीन साल में डॉ. आंबेडकर की मूर्ति के साथ यह दूसरी बार छेड़छाड़ की गई है। इसके पहले वर्ष 2018 में किसी शरारती तत्व ने मूर्ति को खंडित कर दिया था। लेकिन उस समय समाज के लोग चुप हो गए थे। मगर बार-बार इस प्रकार की घटना को अंजाम देकर कोई शरारती तत्व समाज में रोष फैलाना चाहता है। जिसके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने पुलिस प्रशासन से आरोपी के बारे में पता लगाकर उसके खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की।
विज्ञापन


मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर गई थी। ग्रामीणों का समझा दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। गांव में शांति बनाए रखने के लिए पुलिस कर्मी तैनात किए गए है।
- सुभाष चंद, डीएसपी हेडक्वार्टर।
फोटो : 32
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें