रक्तदाता को बैज लगाकर हौसला बढ़ाते मुख्य अतिथि। आयोजक
प्रतापनगर। गुरु सुंदर मुनि धर्मार्थ ट्रस्ट एवं जन कल्याण समिति के संयुक्त तत्वावधान में 22वां रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर में 156 यूनिट रक्तदान एकत्र किया गया। अतिथियों ने रक्तदाताओं को बैज और मेडल पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में सिद्धि विनायक एजुकेशनल ट्रस्ट चेयरमैन एवं शिक्षाविद डॉ. एमके सहगल मुख्यातिथि व श्योपाल मांडेवाला विशेष अतिथि रहे। वहीं, अनुज गर्ग, सुशील गुप्ता, सुमेर वालिया, डॉ. जनकराज, डॉ. मेहर चंद, संजीव वालिया, राजीव पोसवाल और भूपेश चौधरी विशिष्ट अतिथि रहे। इस मौके पर प्रकल्प प्रभारी मनोज सिंगला, अनुज अग्रवाल, अंकुर अग्रवाल, जय सिंह राठौर, आदेश गोयल मौजूद रहे। संवाद