फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं की बोरियों के नीचे दबी महिला व दो बच्चे, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। जगाधरी अनाजमंडी में सफाई करते हुए एक महिला व उसके दो बच्चे गेहूं की बोरियों के नीचे दब गए। आसपास के लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर महिला व बच्चों को बोरियों की नीचे से निकाला। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां दोनों बच्चों की हालत गंभीर देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार जगाधरी निवासी बासमती मंगलवार को अपने पांच वर्षीय बेटे राम व चार वर्षीय बेटी राजन के साथ भूसे से गेहूं एकत्रित करने के लिए आई थी। जैसे ही अनाजमंडी शेड के पास लगे गेहूं के बारियों के स्टॉक के पास सफाई कर रही थी तो अचानक बोरियां का स्टॉक उनके ऊपर गिर गया। इसमें महिला व उसके दोनों बच्चे दब गए। उन्होंने मदद के लिए चीख पुकार की। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने महिला व बच्चों को बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला और तुरंत अस्पताल पहुंचाया। जहां से बच्चों को पीजीआई रेफर कर दिया गया। जबकि महिला का उपचार अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें