फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि न मिलने पर नपा की नारेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
रादौर। शहर में लाभपात्रों को प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि न मिलने पर मंगलवार को लोग भड़क गए। गुस्साएं लोगों ने नगरपालिका सचिव सुरेंद्र मलिक व अन्य अधिकारियों का घेराव किया। वहीं नगर पार्षद दलीप सिंह, रिंकू के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि न मिलने पर नगर पालिका में प्रदर्शन किया। लोगों का कहना है कि योजना की राशि देने की बजाय नगर पालिका की ओर से उनका शोषण किया जा रहा है। उधर नपा अधिकारियों ने गुस्साएं लोगों को आश्वासन दिया कि सभी 192 लाभपात्रों को योजना राशि जल्द दी जाएगी। शहर निवासी राजोदेवी, शीना देवी, केला देवी, आशारानी, रेशमी, सुरेश कुमार, संजना, राजू, लक्ष्मी, सुखबीर, संतोष आदि ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत उन्हें मकान बनाने के लिए ढाई ढाई लाख रुपये दिए जाने थे। आवेदन करने के बावजूद उन्हें राशि का एक रुपया तक नहीं मिल पाया है। उनके मकानों की छतें टूटी पड़ी हैं। लेकिन उन्हें नगर पालिका अधिकारी राशि नहीं दे रहे हैं। इसके अलावा जिन लोगों को मकान बनाने के लिए पहली राशि दी गई है, अब उन्हें दूसरी राशि नहीं दी जा रही है। जिससे लोग परेशान हैं। अधिकारी उन्हें कोरे आश्वासन देकर टरका रहे हैं। उधर नगर पालिका पार्षद दलीप सिंह रिंकू ने कहा कि मामले को लेकर सभी पार्षदों व लोगों की महापंचायत बुलाकर बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस बारे में नपा सचिव सुरेंद्र मलिक ने बताया कि चुनाव आचार संहिता के कारण योजना राशि उन्हें नहीं मिल पाई है। अब आचार संहिता खत्म हो गई है। जल्द ही लोगों को राशि दे दी जाएगी। इसके लिए आला अधिकारियों को पत्र लिखकर सूचित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें