फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुनानगर में बीजेपी का जादू, कटारिया को लोगों ने दिल खोल के वोट दिए

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। अंबाला लोकसभा में यमुनानगर जिले की तीनों विधानसभा सीटों पर बीजेपी का जादू बरकरार रहा। लोगों ने दिल खोलकर बीजेपी प्रत्याशी रतनलाल कटारिया को वोट देकर उनकी जीत सुनिश्चित की। यमुनानगर मेन से उन्हें 101300 रिकार्ड वोट मिलें, जो कांग्रेस प्रत्याशी से 64734 वोट ज्यादा हैं। सैलजा को केवल 36566 वोट मिलें। वहीं जगाधरी में 29172 की लीड और साढौरा में 28092 की लीड हासिल की। कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र में आने वाली रादौर सीट पर भी बीजेपी प्रत्याशी नायब सिंह सैनी को 34530 वोट की लीड मिली है। जगाधरी को छोड़कर पहले राउंड से ही रतनलाल कटारिया ने बढ़त बनाएं रखी।
विज्ञापन

यमुनानगर
बीजेपी 101300
कांग्रेस 36566
बसपा 7950
इनेलो 3995
आप 542
नोटा 902
जगाधरी
बीजेपी 87667
कांग्रेस 58495
बसपा 11888
इनेलो 1433
आप 1341
नोटा 846
साढौरा
बीजेपी 80222
कांग्रेस 52170
बसपा 24517
इनेलो 1708
आप 1863
नोटा 693
रादौर
बीजेपी 84591
कांग्रेस 50088
बसपा 15566
इनेलो 8678
जेजेपी 2925
नोटा 347
मतगणना के दौरान मीडिया को रखा दूर
मतगणना के दौरान डीसी के आदेश पर मीडिया सेंटर मतगणना केंद्र से 100 मीटर से भी ज्यादा दूर बनाया गया था। किसी भी मीडियाकर्मी को मतगणना केंद्र के पास नहीं जाने दिया गया। रिजल्ट मिलने में भी काफी समय लगा। मीडिया कर्मियों ने डीसी से बात की तो उन्होंने जवाब दिया कि चुनाव आयोग के निर्देश है। इस बारे में कुछ मीडिया कर्मियों ने राजीव जैन से भी मोबाइल पर बातचीत की, लेकिन कोई बात नहीं बनी।

यमुनानगर जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में शांतिपूर्ण ढंग से मतगणना का कार्य सम्पन्न हो गया है। जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-आमना तस्नीम, डीसी, यमुनानगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें