फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोन पर क्रेडिट कार्ड की जानकारी लेकर खाते से निकलवाए 24 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। एचडीएफसी बैंक की चंडीगढ़ हेड ऑफिस का कर्मचारी बन एक व्यक्ति ने फोन पर क्रेडिट कार्ड की जानकारी हासिल कर बुड़िया निवासी राजकुमार के खाते से 24 हजार रुपये निकला लिए। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

बुड़िया निवासी राजकुमार सैनी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 13 मई को उसके मोबाइल पर अरविंद गुप्ता नाम के व्यक्ति का फोन आया। आरोपी व्यक्ति ने उसे बताया कि वह एचडीएफसी बैंक चंडीगढ़ हेड ऑफिस से बात कर रहा है। इस दौरान आरोपी ने उसे बातों में उलझा कर उसके क्रेडिट कार्ड की जानकारी हासिल कर ली। आरोपी ने उसे कहा कि क्रेडिट कार्ड अपडेट किए जा रहे हैं। इसलिए उन्हें क्रेडिट कार्ड से संबंधित जानकारी चाहिए। जिस पर उसने आरोपी को क्रेडिट कार्ड की जानकारी दे दी। इसके बाद उसके अकाउंट से 24 हजार 246 रुपये निकाल लिए। जब उसे इस बारे जानकारी मिली तो उसने बैंक अधिकारियों से बात की। मगर उसे कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में अरविंद गुप्ता नाम के व्यक्ति पर धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

जांच अधिकारी एसआई सुरेंद्र कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें