फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार चालक ने बाइक सवार कुचला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। तेज रफ्तार कार चालक ने बाइक सवार व्यक्ति को कुचल दिया। हादसे में उसकी मौत हो गई। हादसा रादौर के गांव भोगपुर के पास हुआ। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

रादौर पुलिस को दी शिकायत में कुरुक्षेत्र जिला के गांव गजलाना निवासी महिंद्रपाल ने बताया कि उसका 45 वर्षीय बेटा बाइक पर किसी काम से जा रहा था। जब वह गांव भोगपुर बस स्टैंड के पास पहुंचा, तो सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर से पवन कई फीट हवा में उछलकर सड़क पर गिर गया। इस दौरान राहगीरों व आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी और पवन को अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने महिंद्रपाल की शिकायत पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें