फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शॉर्ट सर्किट से मिल में रखा बारदाना जलकर राख

विज्ञापन
विज्ञापन
खिजराबाद। बांबेपुर रोड पर स्थित श्रीश्याम राइस मिल में दोपहर के समय अचानक आग लग गई। आग लगने से राइस मिल में रखी बारदाने की 70 गांठें कट्टे और दो हजार पुराने व 35 कट्टे जीरी के जलकर राख हो गए जिसमें 20 लाख रुपए का नुकसान हो गया। आग की सूचना दमकल विभाग को दी गई। जिसके बाद कर्मचारी मौके पर पहुंचे। कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

बॉक्स
पुलिस को दी शिकायत में श्रीश्याम राइस मिल के पार्टनर त्रिलोक चंद ने बताया कि दोपहर के समय बिजली की सप्लाई बंद थी लेकिन जरनेटर चल रहा था जिसकी वजह से राइस मिल में शार्ट सर्किट हुआ और मिल में रखें बारदाने की नई 70 गांठों में आग लग गई जिनकी कीमत 19 लाख रुपए थी। इसके अलावा दो हजार पुराने कट्टे जिनकी कीमत तीस हजार रुपए और 35 कट्टे जीरी के जिनकी कीमत लगभग 32 हजार रुपए थी। त्रिलोक चंद ने बताया कि आग लगने से करीब 20 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। आग की सूचना मिलने पर उन्होंने तुरंत दमकल विभाग को सूचित किया और मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ी ने लगभग दो घंटे तक कड़ी मशक्कत करके आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें