फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली कलम से करेंगे किसानों का कर्ज माफ: हुड्डा

विज्ञापन
विज्ञापन
रादौर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा यमुनानगर के रादौर में पहुंचे। यहां कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी निर्मल सिंह के समर्थन में रैली की। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने देश के 10 बड़े पूंजीपतियों के ढाई लाख करोड़ रूपये माफ कर दिया लेकिन देश के किसान का कोई कर्ज माफ नहीं किया। सरकार पूंजीपतियों पर इतनी मेहरबान रही कि ये लोग देश का पैसा लेकर सुरक्षित विदेश भाग गए। देश में कांग्रेस की सरकार बनी तो किसानों का पहली कलम से पूरा कर्ज माफ होगा और किसानों के लिए अलग से किसान बजट पास किया जाएगा। शहीद उद्यम सिंह धर्मशाला में जनसभा में उन्होंने कहा कि जिनके खाते में 15 लाख रुपये आए हो तो ऐसे व्यक्ति भाजपा को वोट दें और जिनके खाते में 15 लाख नहीं आएं वो कांग्रेस को वोट दें। उन्होंने कहा कि प्रदेश की मंडियों में गेहूं का उठान नहीं हो रहा और न ही किसानों को पेमेंट हो रही। भाजपा सरकार ने खाद, बीज, दवाइयों, कृषि यंत्रों पर भारी भरकम टैक्स लगाकर देश के किसानों की कमर तोड़ने का काम किया है। उन्होंने कहा कि आज पापुलर सस्ता है और प्लाई महंगी है। टमाटर सस्ता है और सॉस महंगा है। यह सब भाजपा की किसान विरोधी नीति के कारण हो रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों की मांग पर कांग्रेस ने दादुपुर-नलवी नहर खुदवाई थी। जिससे किसानों को लाभ मिला था। लेकिन भाजपा सरकार ने नहर को बंद कराकर किसान विरोधी होने का सबूत दिया है। इस अवसर पर भाजपा नेता जितेंद्र सिंह काका अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल हुए। जनसभा में कांग्रेस प्रत्याशी निर्मल सिंह, पूर्व विधायक बीएल सैनी, पूर्व सांसद कैलाशो सैनी, पूर्व विधायक चौधरी लहरी सिंह समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें