वध के लिए ले जाए जा रहे मवेशी करवाए मुक्त, दो गिरफ्तार
साढौरा। वध के लिए ले जाए जा रहे मवेशियों को पुलिस ने नाकाबंदी करके मुक्त करवाया है। पुलिस ने इस कार्रवाई के दौरान दो लोगों को गिरफ्तार किया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने आरोपियों को नामजद करते हुए पशु क्रुरता अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है।
थाना साढ़ौरा प्रभारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि एक टाटा 407 में मवेशियों को भर कर वध के लिए उत्तर प्रदेश ले जाया जा रहा है। जिसके आधार पर नाकाबंदी करके जांच शुरू करदी। इस दौरान एक टाटा 407 पहुंची, जब उन्हें रुकने का इशारा किया, तो वह भागने लगे। लेकिन उन्हें वहीं दबोच लिया गया। देवेंद्र कुमार ने बताया कि गाड़ी में चार भैंसे व एक भैंसा ठूंस रखा था। जिन्हें मुक्त करवा लिया गया है। इस दौरान उत्तर प्रदेश के जिला मुज्जफर नगर के निवासी कासिम व अनस को गिरफ्तार किया गया है। दोनों पर पशु क्रुरूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी गई है।