पुष्पा को सर्वसहमति से एसएमसी का प्रधान
रादौर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को एसएमसी की बैठक का आयोजन किया गया। प्रिंसिपल सुरेश कुमार जोजवान की देखरेख में आयोजित हुई बैठक में स्कूल की एसएमसी का गठन किया गया। जिसमें पुष्पा रानी को सर्वसहमति से एसएमसी का प्रधान नियुक्त किया गया। इसके अलावा एसएमसी में 6 नए सदस्यों एमसी भगवत दयाल, गुरचरण सिंह, रश्मि कुमारी, महकार सिंह, मीना रानी, सीमा रानी को शामिल किया गया। बैठक में एमसी भगवत दयाल कटारिया व एमसी गुलशन सैनी मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित हुए। स्कूल के अध्यापक प्रदीप सिन्हा ने बैठक में एसएमसी कमेटी से करवाए गए कार्यों का लेखा जोखा पेश किया। इस अवसर पर एमसी भगवत दयाल ने कहा कि स्कूल में बच्चों के लिए अच्छी शिक्षा का प्रबंध किया जाए। प्रिंसिपल सुरेश कुमार जोजवान ने कहा कि पिछले वर्ष स्कूल में अध्यापकों के पद रिक्त होने के कारण बच्चों की पढ़ाई बाधित हुई थी। इस अवसर पर गुलशन सैनी, भगवत दयाल, प्रदीप सिन्हा, शीतल शर्मा, रशिम तिवारी, आरती परुथी, मीनाक्षी शर्मा आदि स्टाफ सदस्य व अभिभावक मौजूद रहे।