फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर इकाई ने शहजादपुर शुगर मिल पर दिए जा रहे धरने को दिया समर्थन

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर इकाई ने शहजादपुर शुगर मिल पर दिए जा रहे धरने को दिया समर्थन
विज्ञापन

बिलासुपर। भारतीय किसान यूनियन रत्नमान ग्रुप की जिला इकाई ने अंबाला के शहजादपुर के बनोदी शुगर मिल द्वारा किसानों के गन्ने की बकाया पेमेंट नहीं दिए जाने पर भाकियू के प्रदेशाध्यक्ष रत्नमान के निर्देश पर दिए जा रहे धरने में अपना समर्थन दिया। भाकियू के जिला महासचिव फूल कुमार बसाती की अध्यक्षता में 21 किसानों का जत्था शहजादपुर शुगर मिल पर दिए जा रहें धरने में शामिल हुआ। फूल कुमार ने बताया कि प्रशासन के माध्यम से मिल मालिक से बात हो चुकी। मालिक एक सप्ताह के अंदर पूरी स्थिति स्पष्ट कर किसानों को मौके पर आकर पेमेंट देने बारे जानकारी देगा। यदि मिल मालिक के साथ किसानों की वार्त सकारात्मक नहीं रही और मालिक ने कोई ठोस जवाब नहीं दिया, तो किसान व किसान यूनियन मिल मेन गेट को ताला लगा देंगे। जिसकी जिम्मेदारी मिल मालिक व प्रशासन की होगी। इस मौके पर जिला प्रधान सुभाष गुर्जर, महासचिव फूलकुमार, खंड प्रधान, सुखदेव, राजपाल, सुरेश, अशोक, अमरजीत, गुरदयाल सिंह चैहल मोहड़ी, कर्णबीर, दलबीर, धर्मपाल, विक्की, गुरजिंद्र व संज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें