झोलाछाप डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई ने करने पर सीएम विंडो पर दी शिकायत
यमुनानगर। गांव टापू कमालपुर के सतीश कुमार ने बुधवार को सीएम विंडो पर झोलाछाप डॉक्टर के विरुद्ध कार्रवाई न करने पर स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ शिकायत दी है। सतीश ने बताया कि गांव के एक झोलाछाप डॉक्टर द्वारा उसके भतीजे अरविंद कुमार को तेज बुखार में गलत इंजेक्शन लगा दिया था। जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। जिसके इलाज पर 40 हजार रुपये का खर्च आया है। आरोप है कि उसने इसकी शिकायत सीएमओ ऑफिस में 11 फरवरी को दी थी। लेकिन विभाग की तरफ से मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई है। सतीश ने सीएम विंडो पर शिकायत देकर मामले में कार्रवाई करने की मांग की है।