फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज उत्पीड़न के आरोप में ससुराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज उत्पीड़न के आरोप में ससुराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन

यमुनानगर।
शादी में दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने विवाहिता को पीटकर घर से निकाल दिया। पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर उसके ससुराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

गांव बाल छप्पर निवासी पूजा ने महिला पुलिस थाने में दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी जून 2014 में चंदाखेड़ी निवासी जोनी के साथ हुई थी। शादी में उसके मायके वालों ने काफी दान दहेज देकर उसे विदा किया था मगर शादी में दिए गए दहेज से उसका पति व ससुराल पक्ष के अन्य सदस्य सास सरोज व बुड़िया निवासी रीना व जयधरी निवासी डिंपल खुश नहीं थे। शादी के बाद से ही आरोपी उससे अधिक दहेज की मांग करने लगे मगर और अधिक दहेज देने में उसके मायके वाले असमर्थ थे। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर आरोपियों ने उसे पीटकर घर से निकाल दिया और बिना दहेज वापस आने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। उसने मायके पहुंचकर घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें