फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीनों चरणों में

विज्ञापन
विज्ञापन
तीनों चरणों में 87 प्रतिभागियों ने दी योगाचार्य की परीक्षा
विज्ञापन

जगाधरी। पंतजलि योग पीठ कार्यालय के सभागार में सोमवार को आरपीएल के तहत तीन चरणों में योगाचार्य की परीक्षा का आयोजन किया गया। समिति के प्रधान जय कुमार की अध्यक्षता में आयोजित इस परीक्षा में 87 प्रतिभागियों ने शिरकत की। परीक्षा का शुभारंभ पवित्र ओम के उच्चारण से किया गया। भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के जिला प्रधान सुंदरलाल सैनी ने बताया कि राष्ट्रीय चरित्र तथा राष्ट्रीय नेतृत्व का निर्माण करना ही ट्रस्ट का मुख्य लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि योग से आरोग्य व आत्मबोध प्रदान कर परिवार, समाज व राष्ट्र स्वस्थ व सुदृढ बनता है। यह संपूर्ण कार्यक्रम सरकार की नीति के अनुरूप भव्य तरीके से किया गया है। परीक्षा के उपरांत प्रैक्टिकल परीक्षा में योग शिक्षकों ने अपनी प्रतिभा के अनुसार योगासन और प्राणायाम क्रियाओं का अभ्यास किया। इस दौरान सुरेंद्र सैनी, रितिका सैनी, प्रतिभा, अमिता बंसल, सतीश शर्मा, सुखबीर सिंह, शिवलाल खुराना, जोगिन्द्र कसाना, ऊमा शर्मा, अनूप सिंह, जय कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें