रक्तदान से बच सकती है जिंदगी : कंवरपाल
खिजराबाद। विश्व हिंदू परिषद प्रखंड द्वारा राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल में एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। मुख्यातिथि के रूप में स्पीकर कंवरपाल पहुंचे। शिविर में 114 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। कंवर पाल ने कहा कि एक बार का रक्तदान किसी की जिंदगी बचा सकता है और रक्तदान करने से शरीर में भी किसी प्रकार की कोई कमीं नहीं आती। जब हमारे शरीर के खून से किसी की जिंदगी बच सकती है तो क्यों न इस प्रकार के पुण्य के कार्य किए जाए। उन्होंने कहा कि रक्तदान से बड़ा पुण्य का कार्य है। शिविर में 516 मरीजों ने अपना स्वास्थ्य चैक कराया। इनमें हड्डी रोग व कमर रोग के मरीज 116, हृदय रोग 139, दंत रोग 25, सर्जरी के 13, नेत्र रोग 118 व 49 महिलाओं व 27 बच्चों ने स्वास्थ्य चैक करवाया। इस मौके पर मधुकर चौहान, राधा रानी, प्रवीन अग्रवाल, ममता वालिया, विनोद नंबरदार, जयकरण, गौरव गुप्ता, पवन गुप्ता, मोहन वर्मा, महिपाल रोहिल्ला, सुभाष, लालचंद, नरेश व मोनिका आदि मौजूद रहे।