फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस वर्षीय बच्ची को बाइक पर बिठाकर सुनसान स्थान पर ले जाकर की छेड़छाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
दस वर्षीय बच्ची को बाइक पर बिठाकर सुनसान स्थान पर ले जाकर की छेड़छाड़
विज्ञापन

यमुनानगर। फरकपुर थाना क्षेत्र की कालोनी से एक युवक घर के बाहर खेल रही दस वर्षीय बच्ची को बाइक पर बिठाकर अपने साथ सुनसान स्थान पर ले गया। जहां पर आरोपी ने उसके साथ छेड़छाड़ की। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर कुछ लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी उसे छोड़कर वहां से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। फर्कपुर थाना क्षेत्र की एक कालोनी निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी दस वर्षीय लड़की घर के बाहर खेल रही थी। इस दौरान जोगिंद्र नगर कॉलोनी निवासी बॉबी उसकी लड़की को अपनी बाइक पर बिठाकर रेलवे लाइन की तरफ सुनसान स्थान पर ले गया। जहां पर आरोपी ने उसकी लड़की के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। उसकी लड़की के चिल्लाने व रोने पर आरोपी वहां से फरार हो गया। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और लड़की को उसके घर पहुंचाया। घर पहुंचने पर लड़की ने परिजनों को घटना के बारे में बताया। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी बॉबी के खिलाफ 366ए, 8, 18 पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें