फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा इंजीनियरिंग कॉलेज की बीट्स एंड बाइट्स टीम ने पाया दूसरा स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा इंजीनियरिंग कॉलेज की बीट्स एेंड बाइट्स टीम ने पाया दूसरा स्थान
विज्ञापन

जगाधरी। हरियाणा इंजीनियरिंग कॉलेज की टीम बीट्स एंड बाइट्स ने तीर्थांकर महावीर यूनिवर्सिटी मुरादाबाद द्वारा आयोजित आर्डिनो दिवस (हार्डवेयर एंड सॉफ्टवेयर एडिशन) प्रतियोगिता में भाग लिया। चार छात्र अभिषेक गौरव (टीम लीडर), गुरु प्रसाद, सानू कुमार द्वितीय वर्ष कम्प्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग व अभिषेक शर्मा द्वितीय वर्ष इलेक्टार्निक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग तथा टीम मेंटर इंजि. राहुल भान व इंजि. बृजपाल काम्बोज की अगुवाई में आईओटी आधारित स्मार्ट वाहन पार्किंग और स्वयं निर्देशित एवं स्वचलित वाहन तैयार किया। बीट्ए एंड बाइट्स टीम ने पूर्ण समर्पण से अपना प्रोजेक्ट पूरा किया और प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त किया। कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. कुलदीप सिंह ने कहा कि आने वाला युग पूर्ण रूप से टेक्नॉलोजी, मशीन लर्निंग एवं कृत्रिम बुद्विमत्ता पर आधारित है। इस मौके पर रजिस्टार प्रतिभा तथा डीन आकदमिक इंजि. मनप्रीत सिंह, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग के विभागाध्यक्ष इंजि. नवदीप कुमार चोपड़ा, इंजि. बृजपाल काम्बोज आदि ने टीम को बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें