घर से चुराया हजारों रुपये का सामान
यमुनानगर। अंसल टाउन से चोरों ने एक घर से हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। मकान मालिक ने चार युवकों पर सामान चोरी करने का आरोप लगाया। पुलिस ने एक युवक को नामजद करते हुए तीन अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। सदर पुलिस को दी शिकायत में पंचकूला सेक्टर-21 निवासी अरविंद कुमार ने बताया कि उसका अंसल टॉउन में मकान है। 11 मार्च को वह घर का ताला लगाकर किसी काम से बाहर गया था। जब वह वापस लौटा तो घर का सामान बिखरा हुआ था। जांच करने पर घर से दो गैस सिलेंडर, कुलर, दो एसी, वाशिंग मशीन और कुछ दस्तावेज गायब थे। उसने अरोप लगाया कि सुंदर नगर हिसार निवासी राजेश कुमार ने अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है।