फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच माह की गर्भवती किशोरी की चाइल्ड प्रोटेक्शन टीम करेंगी काउंसलिंग, 1

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पांच माह की गर्भवती किशोरी की चाइल्ड प्रोटेक्शन टीम करेंगी काउंसिलिंग, 18 को जाएगी पीजीआई
डीसी व सेशन जज को सीडब्ल्यूसी की टीम ने भेजी सूचना
पीजीआई में उपचाराधीन गर्भवती किशोरी का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। पीजीआई में उपचाराधीन 13 वर्षीय गर्भवती किशोरी की अब चाइल्ड प्रोटक्शन टीम काउंसिलिंग करेंगी। 18 मार्च को टीम काउंसिलिंग करने के लिए पीजीआई चंडीगढ़ जाएगी। इसके लिए चाइल्ड प्रोक्टक्शन टीम ने डीसी व सेशन जज को इसकी सूचना दी। उधर, बताया जा रहा है कि शुक्रवार को पीजीआई में किशोरी की हालत ज्यादा बिगड़ गई। जिसपर उसका गर्भपात किया गया। हालांकि इसकी कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। बता दे कि कुछ दिन पहले जगाधरी की एक कॉलोनी की 13 वर्षीय किशोरी की तबीयत खराब हो गई। पीजीआई में उपचार के दौरान उसके 21 माह के गर्भवती होने का पता चला। लेकिन लड़की आरोपी का नाम नहीं बता पाई।
बॉक्स
काउंसलर सहित चार सदस्यीय टीम 18 को जाएगी चंडीगढ़ :
बाल कल्याण समिति की मेंबर अंजू बाजपेई ने बताया कि किशोरी के बारे में जानकारी मिल गई है। इस संबंध में चाइल्ड प्रोटेक्शन की टीम ने भी डीसी व सेशन जज को मामले की सूचना दी है। 18 मार्च को यहां से काउंसलर सहित चार सदस्यीय टीम चंडीगढ़ जाएगी। काउंसिलिंग के बाद ही मामले का सही पता लग सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
मामले की जांच की जा रही है। सीडब्ल्यूसी की काउंसलिंग रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। गर्भपात होने के बारे में उनके पास कोई सूचना नहीं आई है।
राकेश कुमार, एसएचओ, थाना सिटी जगाधरी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें