रादौर रोड पर मिला अज्ञात का शव
यमुनानगर। रादौर रोड पर आरके पैलेस के पास व्यक्ति का शव बरामद हुआ। मृतक की उम्र 45 साल बताई जा रही है। लोगों ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। शिनाख्त के लिए पुलिस ने आसपास के लोगों से भी पूछताछ की मगर किसी ने कुछ नहीं बताया। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है।