बिलासपुर
जिले में 12वीं की परीक्षा के दौरान दो परीक्षार्थियों को नकल करते हुए पकड़ा है। स्पेशल फ्लाइंग के अधिकारी के मुताबिक कैंप के स्कूल से एक छात्र साहिल और जगाधरी के स्कूल से हिमांशु को पर्चियों से नकल करते हुए पकड़ा है। वहीं बिलासपुर क्षेत्र के एक स्कूल में बने परीक्षा केंद्र में परीक्षार्थियों ने एक टीचर पर स्टूडेंट को नकल करवाने का भी आरोप लगाया है। आरोप है कि जिस टीचर की ड्यूटी कमरे में थी वो पर्ची बच्चों को नकल करवा रहा था। परीक्षार्थियों ने बताया कि क्षेत्र के एक राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मंगलवार को उनका 12वीं कक्षा का फिजिक्स व इकोनोमिक्स का पेपर था। कमरे में 24 विद्यार्थी परीक्षा दे रहे थे। इसी दौरान कमरे में ड्यूटी दे रहे एक टीचर ने पेपर दे रहे स्टूडेंट को नकल करवाने लगा। हालांकि डीईओ आनंद चौधरी ने टीचर द्वारा नकल करवाने के मामले से इंकार किया है। उन्होंने कहा कि संबंधित स्कूल में ऑब्जर्वर नियुक्त किया जाएगा।