13 को मनाया जाएगा शहीद उधम सिंह कांबोज का शौर्य दिवस
जठलाना। शहीद उधम सिंह कांबोज का शौर्य दिवस शहीद उधम सिंह कांबोज धर्मशाला रादौर में 13 मार्च को मनाया जाएगा। यह जानकारी देते हुए विपिन चमरोड़ी व प्रदीप कांबोज ने दी। उन्होंने बताया कि 13 मार्च के दिन ही शहीद उधम सिंह कांबोज ने जलियावाला बाग हत्याकांड के दोषी जरनल डायर को गोली मारकर मौत के घाट उतारा था। 1919 में बैशाखी वाले दिन जब जरनल डायर ने मासूम लोगों के ऊपर गोलियां चलाई थी तो तभी उधम सिंह ने प्रतिज्ञा ली थी कि वह एक दिन जरनल डायर को मौत के घाट उतार कर इसका बदला लेगा। इसके लिए उन्होंने लंबा इंतजार भी किया और अपनी प्रतिज्ञा को पूरा किया।