सावित्री बाई फुले की मनाई 122वीं पुण्यतिथि मनाई
रादौर। राष्ट्रीय सैनी समाज एकता संगठन की ओर से रविवार को खेड़ा मोहल्ला में सावित्री बाई फुले की 122वीं पुण्यतिथि मनाई। ब्लॉक प्रधान संदीप सैनी के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने सावित्री बाई फुले के चित्र पर फुलमाला अर्पित कर श्रंद्धाजलि भेंट की। संदीप सैनी ने कहा कि सावित्री बाई फुले का जन्म 3 जनवरी 1831 को हुआ था। सावित्री बाई फुले एक महान व्यक्तित्व की स्वामी थी। उन्होंने समाजिक बुराइयों को खत्म करने के लिए आवाज उठाई थी। हमें समाज में फैली बुराइयों को दूर करने के लिए आज सावित्री बाई फुलें द्वारा दिखाए मार्ग पर चलने की आवश्यकता है। इस अवसर पर संदीप सैनी, अनुज सैनी, कश्मीरी सिंह, नीरज सैनी, सुरेश सैनी, महिंद्र रापड़ी, राजेश कुशवाहा, विशाखा, वैष्णवी, पर्व बकाना, प्रवेश बकाना, धर्मेंद्र फतेहगढ़, प्रवीण व सतीश सैनी आदि मौजूद रहे।